Monday, 18 July 2016

                    अपठित गद्यांश १०
वर्तमान समय में विज्ञान ने बहुत उन्नति कर ली है |इस उन्नति ने हमें हर कार्य करने के लिए अलग -अलग उपकरण प्रदान किये हैं| जैसे - कपडे धोने के लिए  मशीन ,कपडे सिलने के लिए सिलाई मशीन , आटा पीसने की मशीन ,सब्जी काटने की मशीन , पानी ठंडा करने तथा भोजन को लम्बे समय तक ताज़ा रखने के लिए रेफ्रिजरेटर और भी जाने कितनी ही मशीनों ने हमारे घरों में अपनी जगह बना ली है | इन मशीनों के कारण मनुष्यों में शारीरिक श्रम की प्रवृत्ति लगभग समाप्त हो चुकी है एवं विभिन्न बीमारियों ने शरीर में अपना घर बना लिया है | प्राचीन काल में मशीन तो नहीं थीं किन्तु सभी कार्य सरलता एवं सुगमता से होते थे साथ ही शारीरिक श्रम के कारण मनुष्यों के शरीर निरोगी एवं सुगठित होते थे | सभी मानव लम्बे कद के तथा कम से कम शतायु तो अवश्य होते थे | आज हमें तरह -तरह की बीमारियों ने जकड़ रखा है | इससे हम केवल रोगी हैं बल्कि अल्पायु भी होने लगे हैं | हमें मशीनों पर अपनी निर्भरता को समाप्त कर शारीरिक श्रम के महत्त्व को समझना होगा | जब हम स्वस्थ्य होंगे तभी हम किसी भी कार्य को पूरे मन से सफलता पूर्वक कर पाएँगे | स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क ही सफलता की सीढ़ी के द्वार खोलता है| अतः हमें मशीनों पर अपनी निर्भरता को रोकना चाहिए और शारीरिक श्रम के महत्त्व को पहचानकर प्रतिदिन श्रम करना चाहिए | शारीरिक श्रम को अपनाकर ही हम अपना सच्चा विकास कर पाएँगे |
प्रश्न - गद्यांश से ता प्रत्यय वाले शब्द छांट कर लिखिए |
प्रश्न - किन्हीं चार घरेलू मशीनों के नाम लिखिए |
प्रश्न - गद्यांश में क्या अपनाने पर विशेष बल दिया गया है ?
प्रश्न - इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए - श्रम,  उन्नति
प्रश्न - बताइए कि सफलता की सीढ़ी के द्वार किस प्रकार खुलते हैं ?
प्रश्न - संयुक्त अक्षरों वाले चार शब्द लिखिए |
प्रश्न - प्राचीन काल में मनुष्य शतायु क्यों होते थे ?
प्रश्न - शारीरिक श्रम करने के कारण मनुष्य को किसने जकड़ा है ?
प्रश्न - हम अपना विकास कैसे कर सकते हैं ?
प्रश्न -१० गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए |
                उत्तर पत्र
उत्तर-१  सरलता एवं सुगमता 
उत्तर - -1 कपडे धोने के लिए  मशीन ,
              -कपडे सिलने के लिए सिलाई मशीन
              - आटा पीसने की मशीन ,सब्जी काटने की मशीन
              -पानी ठंडा करने तथा भोजन को लम्बे समय तक ताज़ा रखने के लिए रेफ्रिजरेटर   
उत्तर -3 - शारीरिक श्रम को  
उत्तर - --श्रम- परिश्रम ,मेहनत, - उन्नति -विकास , प्रगति   
 उत्तर -  स्वस्थ मस्तिष्क ही सफलता की सीढ़ी के द्वार खोलता है|
उत्तर - - स्वस्थ    मस्तिष्क उन्नति सब्जी
उत्तर- -शारीरिक श्रम कर निरोगी रहकर
उत्तर - बीमारियों ने
उत्तर - शारीरिक श्रम को अपनाकर ही हम अपना सच्चा विकास कर पाएँगे |

उत्तर -१० शारीरिक श्रम का महत्त्व