Thursday, 9 May 2019

किसी भी देश की पहचान उस देश के नागरिकों से होती है | यदि देश के नागरिक सभ्य, सुसंस्कृत तथा देश के प्रति समर्पित हैं तो उस देश की उन्नति निश्चित समझो | अतः सभी मनुष्यों का दायित्व  है कि देश एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें | हम अपने लिए तो सब कुछ चाहते हैं किन्तु करना कुछ नहीं चाहते | हमारे लिए अधिकार सर्वोपरि हैं और हम अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाते हैं | हम अपने अधिकारों के लिए धरना देते हैं , दूसरों को कोसते हैं , तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं | किन्तु अपने कर्तव्यों को पूरी तरह अनदेखा कर देते हैं | प्रत्येक नागरिक में यदि देश के प्रति सकारात्मक सोच हो तो ऐसा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है | कई बार हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सामाजिक हित को अनदेखा कर देते हैं | इस प्रवृत्ति के कारण देश की प्रगति अवरुद्ध हो जाती है | इससे व्यक्ति का तथा समाज का समुचित विकास नहीं हो पाता और ऐसा राष्ट्र आदर्श राष्ट्र नहीं बन पाता | कुछ छोटी-छोटी बातों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाना , शौचालयों का प्रयोग करना ,वैवाहिक आदि कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर का मंद आवाज में प्रयोग करना , प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करना असहायों की सहायता करना , रिश्वतख़ोरी से दूर रहना | ऐसे न जाने कितने कर्तव्य हैं जिनका पालन कर हम देश की प्रगति में सहयोग कर सकते हैं | हमें याद रखना चाहिए , जब-जब देश के नागरिकों ने उपरोक्त दुर्गुणों को अपनाया उन्हें गुलामी की जंजीरों ने जकड़ा और जब हम एकजुट हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया , पूरा आसमान हमने अपनी मुट्ठी में बंद कर लिया |
अपठित गदयांश को ध्यान से पढ़कर उत्तर दीजिये –
प्रश्न १ गदयांश का उचित शीर्षक बताइये |
प्रश्न २ कैसा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है ?
प्रश्न ३ गद्याश में बताए गए दुर्गुणों में से कोई दो लिखिए |
प्रश्न ४ किन परिस्थितियों में देश गुलाम बना ?
प्रश्न ५ पूरा आसमान हमारी मुट्ठी में कब बंद होता है ?
प्रश्न ६ गदयांश में प्रयुक्त उपसर्ग ढूंढकर लिखिए-
प्रश्न ७ गदयांश में प्रयुक्त प्रत्यय ढूंढकर लिखिए-
प्रश्न ८ निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए –
१ हित - २ देश
प्रश्न ९ निम्न शब्द के दो  पर्यायवाची शब्द लिखिए –
आसमान १  २
प्रश्न १० गदयांश में प्रयुक्त योजक शब्द ढूंढकर लिखिए -
किसी भी देश की पहचान उस देश के नागरिकों से होती है | यदि देश के नागरिक सभ्य, सुसंस्कृत तथा देश के प्रति समर्पित हैं तो उस देश की उन्नति निश्चित समझो | अतः सभी मनुष्यों का दायित्व  है कि देश एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें | हम अपने लिए तो सब कुछ चाहते हैं किन्तु करना कुछ नहीं चाहते | हमारे लिए अधिकार सर्वोपरि हैं और हम अपने कर्तव्यों से विमुख हो जाते हैं | हम अपने अधिकारों के लिए धरना देता हैं , दूसरों को कोसते हैं , तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं | किन्तु अपने कर्तव्यों को पूरी तरह अनदेखा कर देते हैं | प्रत्येक नागरिक में यदि देश के प्रति सकारात्मक सोच हो तो ऐसा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है | कई बार हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए सामाजिक हित को अनदेखा कर देते हैं | इस प्रवृत्ति के कारण देश की प्रगति अवरुद्ध हो जाती है | इससे व्यक्ति का तथा समाज का समुचित विकास नहीं हो पाता और ऐसा राष्ट्र आदर्श राष्ट्र नहीं बन पाता | कुछ छोटी-छोटी बातों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाना , शौचालयों का प्रयोग करना ,वैवाहिक आदि कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर का मंद आवाज में प्रयोग करना , प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करना असहायों की सहायता करना , रिश्वतख़ोरी से दूर रहना | ऐसे न जाने कितने कर्तव्य हैं जिनका पालन कर हम देश की प्रगति में सहयोग कर सकते हैं | हमें याद रखना चाहिए , जब-जब देश के नागरिकों ने उपरोक्त दुर्गुणों को अपनाया उन्हें गुलामी की जंजीरों ने जकड़ा और जब हम एकजुट हुए अपने कर्तव्यों का पालन किया , पूरा आसमान हमने अपनी मुट्ठी में बंद कर लिया |
अपठित गदयांश को ध्यान से पढ़कर उत्तर दीजिये –
प्रश्न १ गदयांश का उचित शीर्षक बताइये |
प्रश्न २ कैसा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है ?
प्रश्न ३ गद्याश में बताए गए दुर्गुणों में से कोई दो लिखिए |
प्रश्न ४ किन परिस्थितियों में देश गुलाम बना ?
प्रश्न ५ पूरा आसमान हमारी मुट्ठी में कब बंद होता है ?
प्रश्न ६ गदयांश में प्रयुक्त उपसर्ग ढूंढकर लिखिए-
प्रश्न ७ गदयांश में प्रयुक्त प्रत्यय ढूंढकर लिखिए-
प्रश्न ८ निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखिए –
१ हित - २ देश
प्रश्न ९ निम्न शब्द के दो  पर्यायवाची शब्द लिखिए –
आसमान १  २
प्रश्न १० गदयांश में प्रयुक्त योजक शब्द ढूंढकर लिखिए -

No comments:

Post a Comment