अपठित ३८

के साथ-साथ की भी
आवश्यकता होती है |
एक बार एक लकड़हारा जंगल में लकड़ियाँ काट रहा था कि अचानक उसका ध्यान भंग
हुआ | उसने देखा कि दल-दल में एक खरगोश का बच्चा फंसा हुआ है तथा उसकी ओर कातर दृष्टि से देख रहा है | लकड़हारे को उस पर दया आ गई | उसने हाथ बढ़ाकर उसे दल-दल से
बाहर निकाल लिया और उसे अपने साथ घर ले आया | लकड़हारे के घर में पहले से ही कुछ खरगोश थे , उसने इसे भी उनके साथ छोड़ दिया | उनमें एक छोटा खरगोश भी था |
उस छोटे खरगोश ने नये मेहमान से शीघ्र ही मित्रता कर ली और उससे पूछा कि “ भाई तुम जहाँ रहते थे वहाँ किसी प्रकार का अभाव नहीं था फिर भी तुम इतने
पतले-दुबले क्यों हो ?” नया खरगोश पतला अवश्य था ,पर था बहुत
बुद्धिमान | उसने कहा –“ भाई किसी के पास साधन
होना ही सुख का प्रतीक नहीं है | सच्चा सुख तो निर्भय जीवन में है | जो प्राणी
शारीरिक , मानसिक , सामाजिक और दैविक – सभी प्रकार के भयों
से मुक्त हो जाता है , वही सच्ची तरह से सुखी हो पाता है | भय चाहे किसी व्यक्ति
का हो अथवा मृत्यु का उसके रहते कोई सुखी नहीं रह सकता है | वन
में स्वतंत्रता अवश्य है , पर वहाँ भी सबल द्वारा निर्बल को सताए जाने का भय सदा
व्याप्त रहता है | मैं जहाँ रहता था ,वहाँ एक सिंह भी रहता था , जो छोटे-छोटे
जीवों को खा जाया करता था उसी के भय ने मुझे पनपने नहीं दिया |” उसकी बातें सुन दूसरे खरगोश के बच्चे ने कहा – “ मित्र ! स्वच्छन्दतावाद की सर्वत्र ऐसी
दुर्गति होती है | देखो हम यहाँ कम साधनों में भी अनुशासन और सामाजिक मर्यादाओं
में रहते हुए स्वस्थ और प्रसन्न हैं |” यह कहते हुए उसने
उससे प्रश्न किया “ यदि तुम सिंह का मुकाबला करते तो क्या
जीत जाते ?” खरगोश का बच्चा बोला – “ यदि हम सब संगठित होते तो संभवतया जीत भी
जाते , परन्तु हम लोगों की दुर्गति का कारण अलग-अलग रहना है |” इसीलिए निर्भयता के साथ-साथ एकजुटता की भी आवश्यकता होती है | अकेला
व्यक्ति कितना भी वीर हो सदैव विजयी नहीं हो सकता |
प्रश्न १ लकड़हारा जंगल में क्या कर रहा था , लकड़हारे का ध्यान किस कारण
भंग हुआ ?
प्रश्न २ उसने खरगोश के बच्चे को कहाँ छोड़ दिया ?
प्रश्न ३ छोटे खरगोश ने नए खरगोश से क्या पूछा ?
प्रश्न ४ नए खरगोश ने सुख का आधार किसे बताया ?
प्रश्न ५ निम्नांकित शब्दों से उपसर्ग अलग कीजिए –
क - दुर्गति
ख- निर्बल
प्रश्न ६ निम्नांकित शब्दों से प्रत्यय अलग कीजिए -
क - निर्भयता
ख - स्वच्छन्दतावाद
प्रश्न ७ निम्नांकित शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर विलोम शब्द बनाइए –
क - स्वस्थ
ख प्रसन्न
प्रश्न ८ गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित वाक्य को पूरा कीजिए –


प्रश्न ९ बताइए निम्नलिखित वाक्य किसने , किससे कहे |
१ “ यदि तुम सिंह का मुकाबला करते तो क्या
जीत जाते ?”
२ “ यदि हम सब संगठित होते तो संभवतया जीत भी
जाते , परन्तु हम लोगों की दुर्गति का कारण अलग-अलग रहना है |”
प्रश्न १० आप गद्यांश को क्या नाम देना चाहेंगे ?
No comments:
Post a Comment