Monday, 20 February 2017

                                अपठित गद्यांश १४ 
पतंग के जन्म के बारे में ठीक-ठीक जानकारी तो इतिहास में नहीं मिलती ,पर कुछ ठोस जानकारी के हिसाब से करीब दो हजार वर्ष पूर्व चीन में किसी किसान ने मजाक-मजाक में अपनी टोपी में डोरी बाँधकर हवा में उछाल दिया था ,और वह दुनिया की पहली पतंग बन गई | बाद में कुछ चीनी व्यापारियो से होते हुए यह विश्वभर में प्रचलित हो गई | आज भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में होने वाले  काईट उत्सव से हर कोई परिचित है | इस महोत्सव में भाग लेने के लिए हर वर्ष  विश्व के कोने-कोने से प्रतियोगी भारत आते हैं | इन दिनों गुजरात की छठा ही निराली होती है | आसमान में उडती रंग-बिरंगी पतंगें मानो जादू सा कर देतीं हैं ,हर कोई इस उत्सव में खिंचा चला आता है | पूरा आसमान विभिन्न आकारों की रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है |दो हजार ग्यारह में देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर पतंगबाजी आईपीएल दो दिन हुआ था | पहले दिन देश के कोने-कोने से आये खिलाड़ी पेंच लड़ाते नजर आये दूसरा दिन आम लोगों के नाम हुआ | इस मुकाबले में महिलाओं को भी हुनर दिखने का मौक़ा मिला |वैसे तो भारत में बच्चे गर्मियों की छुट्टी में पतंग उड़ाते हैं किन्तु कई राज्यों में मकर-संक्रांति ,छब्बीस-जनवरी एवं पंद्रह अगस्त को पतंग उड़ाई जाती हैं| ऊंचीं उड़ती पतंग खिलाड़ियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है तो नकारात्मकता स्वयं दूर हो जाती है | पतंगबाजी मानव को कल्पनाशील भी बनाती है | जिस प्रकार पतंग  विपरीत हवा में आसमान में ऊँची उड़ती है , वैसे ही विपरीत परिस्थितियों में ही मनुष्य के धैर्य तथा साहस की परीक्षा होती है | पतंगबाजी से पूरे शरीर का व्यायाम भी हो जाता है | 

अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

प्रश्न १- दुनिया की पहली पतंग के बारे में बताइए |
प्रश्न २-काईट उत्सव कहाँ मनाया जाता है ?
प्रशन ३- भारत में पतंग कब-कब उड़ाई जाती है ?
प्रश्न ४-आसमान में उड़ती पतंग हमें क्या सन्देश देती है ?
प्रश्न ५- स्वविवेक से बताइए कि पतंगबाजी से हमारे पूरे शरीर का व्यायाम किस प्रकार होता है ?  


 उत्तर
उत्तर १- सही जानकारी तो नहीं है किन्तु दो हजार वर्ष पूर्व चीन में किसी किसान ने मजाक-मजाक में अपनी टोपी में डोरी बाँधकर हवा में उछाल दिया था ,और वह दुनिया की पहली पतंग बन गई |
उत्तर २-भारत के गुजरात राज्य  के अहमदाबाद शहर में काईट उत्सव मनाया जाता है |
 उत्तर ४- भारत में मकर-संक्रांति ,छब्बीस-जनवरी एवं पंद्रह अगस्त को पतंग उड़ाई जाती है |
उत्तर ५- जब हम पतंग उड़ाते हैं तब हमारे दोनों हाथ,कंधे,पैर ,गर्दन सबका सहयोग रहता है | सब पतंग को ऊँचा उड़ाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं | इस प्रकार पतंगबाजी से हमारे पूरे शरीर का व्यायाम होता है| 

No comments:

Post a Comment