Friday, 3 March 2017

                                       अपठित १५ 


जैसे हिन्दुओं का त्यौहार दीपावली कई दिन का त्यौहार होता है ,उसी प्रकार ईसाइयों का त्यौहार क्रिसमस भी एक दिन का नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार है |इसकी तैयारियाँ तो नौ दिन पहले शुरू हो जाती हैं |इसे नोवेना कहते हैं |इनमें हर दिन नई-नई प्रार्थनाएँ की जाती हैं| हर रात एक मोमबत्ती जलाकर यानि हनुक्का मनाया जाता है | इस प्रकार यह त्यौहार नए साल तक मनाया जाता है |क्रिसमस पर गाए जाने वाले कैरोल की शुरुआत हजारों साल पहले यूरोप में हुई थी , तब ये क्रिसमस कैरोल नहीं बल्कि काव्य कथा होती थी | जिनके द्वारा लोग मदर मैरी और जीसस की कहानियाँ बताते थे | पहले क्रिसमस को मनाने की तारीख को लेकर काफी मतभेद थे, किन्तु रोम के बिशप जूलियन प्रथम ने सन ३५० में नए कैलेंडर के हिसाब से २५ दिसम्बर को क्रिसमस मनाने की घोषणा कर दी | तब से यह सिलसिला जारी है|दुनिया भर में क्रिसमस मनाने का सबका अपना-अपना अलग-अलग तरीका है | फ़्रांस में छह दिसम्बर से ही उत्सव शुरू हो जाता है | बाजार सज जाते हैं ,चौकलेट और तोहफों की भरमार होती है |ब्रिटेन में बच्चे गिफ्ट की लिस्ट बना कर आग में जलाते हैं | यह माना जाता है कि   यह कागज जलकर चिमनी से होता हुआ नॉर्थ पोल तक जाता है | जहाँ सांता की गिफ्ट फैक्ट्री है | जर्मनी में बच्चे सांता को बुलाने के लिए विश लिस्ट को रंग-बिरंगा सजाते हैं | वहीँ स्पेन में तोहफों की आस में बच्चे मोज़े नहीं बल्कि जूते टाँगते हैं | फिलिपीन्स के लोग कागज और बांस से बनी तारे के आकार की लालटेन से सजावट करते हैं | बच्चों को क्रिसमस ट्री सजाने का तोहफा १९वीं शताब्दी में मिला था | सब सोचते हैं कि क्या सच में सांता और उसके रेनडियरस नॉर्थ पोल से आते हैं | बात यह है कि चौथी शताब्दी में टर्की के एक बिशप थे संत निकोलस वे पता लगाते थे कि किस बच्चे ने अच्छा कार्य किया है , जिसे उपहार दिया जाए | इसके बाद ये चोगा पहनकर निकलते थे और बच्चों को उपहार देते थे | इस प्रकार सांता क्लॉज खूब प्रसिद्ध हो गए |

अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

प्रश्न १- हिन्दुओं के प्रसिद्ध त्यौहार का नाम बताइए |

प्रश्न २- नोवेना क्या है ? बताएँ |

प्रश्न ३-कैरोल की शुरुआत कहाँ से हुई पहले इसका क्या रूप था ?

प्रश्न ४ - ब्रिटेन में बच्चे क्रिसमस कैसे मनाते हैं ?

प्रश्न ५- उपरोक्त अनुच्छेद का उचित शीर्षक लिखिए |

उत्तर पत्र

उत्तर १ – हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्यौहार दीपावली है |

उत्तर २-क्रिसमस की तैयारियाँ नौ दिन पहले आरम्भ हो जाती हैं , इसमें हर दिन नई -नई प्रार्थनाएँ की जाती हैं | इसे नोवेना कहते हैं |

उत्तर ३-कैरोल की शुरुआत यूरोप से हुई | पहले यह काव्य-कथा होती थीं | जिनके द्वारा लोग मदर मैरी तथा जीसस की कहानियाँ बताते थे |

उत्तर ४- ब्रिटेन में बच्चे गिफ्ट की लिस्ट बना कर आग में जलाते हैं | यह माना जाता है कि   यह कागज जलकर चिमनी से होता हुआ नॉर्थ पोल तक जाता है | जहाँ सांता की गिफ्ट फैक्ट्री है |


उत्तर ५- क्रिसमस का त्यौहार |

No comments:

Post a Comment