अपठित गद्यांश १७
भारत में ही नहीं बल्कि भारत से बाहर भी राम लोकप्रिय हैं | राम के जीवन पर आधारित न जाने कितने ही ग्रन्थ भारत में तो मिल ही जाएँगे अपितु विश्वभर में भी इनकी संख्या कम नहीं है | राम एक लोकप्रिय जननायक हैं | भारत में तो जनमानस के प्राण हैं | राम के जीवन की एक-एक घटना बड़ी ही महत्त्वपूर्ण है , इसीलिए तो हर वर्ष भारत में रामलीला का आयोजन किया जाता है | राम कथा का पाठ होता है | राम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है | हर बालक में माँ को राम-कृष्ण की छवि दिखती है | हर माँ का सपना होता है कि उनका बेटा राम जैसा आज्ञाकारी हो | राम की सौगंध लेकर स्वयं को निर्दोष सिद्ध करने की परम्परा भारत में प्रचलित है | एक दूसरे को अभिवादन करने के लिए राम-राम कहा जाता है | एक आदर्श चरित्र के रूप में राम की स्वीकृति भारत के बाहर भी है | रामलीलाएँ दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी एशिया के लगभग सभी देशों में किसी न किसी रूप में दिखाई जाती हैं | कहीं कठपुतली के रूप में तो कहीं नृत्य-नाटिका के रूप में | इंडोनेशिया में सेन्द्रातारी रामायण बड़ी लोकप्रिय है | इंडोनेशिया के जावा के प्रम्बनान मंदिर में राम की यह लीला तक़रीबन साल भर चलती है | यह रामकथा पर आधारित एक नृत्य-नाटिका (बैले-डांस) है | इसमें एक समय में कलाकारों की संख्या दो सौ से भी ज्यादा हो जाती है | कभी-कभी आठ सौ तक हो जाती है | यहाँ भी भारत की भाँति सीता-हरण ,मारीचि वध आदि दृश्य दिखाए जाते हैं | फ्रा लाक फ्रा राम नाम का महाकाव्य बर्मा और चीन के बीच पड़ने वाले देश लाओस का राष्ट्रीय महाकाव्य है | इसकी कहानी भारतीय रामकथा से बहुत मिलती-जुलती है | फिजी में होने वाली रामलीला का वाल्मीकि रामायण एवं रामचरित मानस के जैसा ही मंचन होता है | रामत्जांद्रे की लीला में डच प्रभाव के कारण सूरीनाम में भगवान् राम रामत्जांद्रे हो जाते हैं और सीता सियेता हो जाती हैं | रामायण के सभी पात्र जब हिंदी और डच मिश्रित भाषा बोलते हैं तो एक अद्भुत वातावरण बन जाता है | सच ही कहा गया है कि राम हर जगह किसी न किसी रूप में व्याप्त हैं |

अपठित गद्यांश को
ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
प्रश्न १- राम का सम्बन्ध
मुख्य रूप से किस देश से है ?
प्रश्न २- रामायण महाकाव्य
की रचना किस कवि द्वारा की गई ?
प्रश्न ३- फ्रा लाक फ्रा
राम किस देश का राष्ट्रीय महाकाव्य
है ?
प्रश्न ४- सेन्द्रतारी
रामायण के बारे में तीन-चार वाक्य
लिखिए |
प्रश्न ५-इस गद्यांश को आप
क्या नाम देना चाहते हैं ?
प्रश्न ६- डच भाषा के प्रभाव के कारण राम-सीता के बदले नाम क्या हैं तथा किस देश में इसका आयोजन होता है ?

उत्तर-पत्र
उत्तर-१
राम का सम्बन्ध मुख्य रूप से भारत से है |
उत्तर-२ रामायण महाकाव्य की रचना महाकवि वाल्मीकि द्वारा की गई |
उत्तर-३ फ्रा लाक फ्रा राम नाम का महाकाव्य बर्मा और चीन के बीच
पड़ने वाले देश लाओस का राष्ट्रीय महाकाव्य है |
उत्तर-४ इंडोनेशिया के जावा के प्रम्बनान मंदिर में सेन्द्रतारी रामायण
पर आधारित राम की यह लीला तक़रीबन साल भर चलती है | यह रामकथा पर आधारित एक नृत्य-नाटिका
(बैले-डांस) है | इसमें एक समय में कलाकारों की संख्या दो सौ से भी ज्यादा हो जाती
है | कभी-कभी आठ सौ तक हो जाती है | यहाँ भी भारत की भाँति सीता-हरण ,मारीचि वध
आदि दृश्य दिखाए जाते हैं |
उत्तर-५ इस गद्यांश को मैं रामलीला नाम देना चाहता /चाहती हूँ |
उत्तर-६ रामत्जांद्रे की लीला में डच प्रभाव के कारण सूरीनाम में भगवान् राम रामत्जांद्रे हो जाते हैं और सीता सियेता हो जाती हैं |
No comments:
Post a Comment