Wednesday, 21 June 2017

अपठित २१
मैं कक्षा तीन में पढ़ता हूँ | मेरे विद्यालय का नाम सरस्वती विद्यामंदिर हैं | यह शहर का सबसे प्रसिद्ध विद्यालय है | यह बहुत बड़ा है | मेरे विद्यालय में लगभग पाँच हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं | विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएँ बहुत ही अच्छे हैं | वे सभी विद्यार्थियों का बहुत ध्यान रखते हैं | उनकी हर समस्या को ध्यान से सुनकर उसका समाधान भी करते हैं | ऐसे शिक्षक – शिक्षिकाओं के कारण ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष बढ़िया आता है | हर बच्चे के माता –पिता विद्यालय के सभी गुरुजनों से अत्यंत प्रभावित एवं प्रसन्न रहते हैं | इसी कारण हर माता – पिता अपने बच्चों को इसी विद्यालय में पढ़वाना चाहते हैं | विद्यालय की और भी अन्य खूबियाँ हैं | मेरे विद्यालय में चार पुस्तकालय हैं  जिसमें  कक्षाओं के आधार पर पुस्तकें मिलती हैं | यहाँ खेल का मैदान बहुत बड़ा है ,यहाँ का तरणताल एकदम साफ़-सुथरा रहता है | अन्य सभी खेलों को सिखाने की भी अच्छी व्यवस्था है | घुड़सवारी करने और सीखने का यहाँ अलग ही मजा आता है | इन्हीं सब खूबियों के कारण ही मेरा विद्यालय देश के प्रसिद्ध विद्यालयों में नम्बर एक पर है | मुझे मेरा विद्यालय अत्यंत प्रिय है |
अनुच्छेद पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

प्रश्न १- गद्यांश में किस विद्यालय की चर्चा की गई है ?
प्रश्न २- विद्यालय के बारे में जानकारी देने वाला स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग , बताएँ ?
प्रश्न ३- विद्यालय में कितने पुस्तकालय हैं ?
प्रश्न ४-विद्यालय की किन्हीं दो विशेषताओं को लिखिए –
प्रश्न ५- पर्यायवाची शब्द लिखिए –
क-    अध्यापक , ख- शिक्षिका
प्रश्न ६- बहु वचन बताएँ –
क-    कक्षा , ख- पुस्तक  
प्रश्न ७-  दो संयुक्ताक्षर शब्द लिखिए
प्रश्न ८ – दो संज्ञा शब्द लिखिए
प्रश्न ९- दो सर्वनाम शब्द लिखिए –
प्रश्न १० – गद्यांश को आप क्या नाम देना चाहेंगे ?
उत्तर पत्र
उत्तर १ – सरस्वती विद्यामंदिर |
उत्तर २- पुल्लिंग
उत्तर ३ – चार
उत्तर ४ – १- बड़ा है , २- यहाँ लगभग सभी खेलों की व्यवस्था है |
उत्तर ५ – अध्यापिका , शिक्षक
उत्तर ६ -  कक्षाएँ , पुस्तकें
उत्तर ७ – अत्यंत , सरस्वती
उत्तर ८ – १ - सरस्वती      २ – विद्यामंदिर
उत्तर  ९ – मुझे , मेरा

उत्तर १० – मेरा विद्यालय 

No comments:

Post a Comment