अपठित गद्यांश ५
भारत को यदि हम
त्योहारों का देश कहें तो अनुचित नहीं होगा | हमारे देश में वर्ष भर त्योहारों की धूम मची रहती है |
हर बदलते मौसम के साथ ही कोई न कोई त्योहार
अवश्य मनाया जाता है | ये त्योहार एक ओर
हमें ऋतु परिवर्तन का सन्देश देते हैं तो दूसरी ओर उसके स्वागत हेतु हममें
उत्साह-उमंग का संचार करते हैं | कुछ त्योहार धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण
हैं | ये सभी हमें एकता ,
प्रेम , भाई-चारा एवं सौहार्द का सन्देश देते हैं|
वैसे भी हमारे देश में लगभग सभी धर्मों के
निवासी हैं| भारत में सभी धर्मों को सम्मान प्राप्त है |
सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म पालन की
पूर्ण स्वतंत्रता है| यही कारण है कि
सभी त्योहारों को पूरा देश मिलजुलकर प्रसन्नता से मनाता है | हमारे देश के कुछ प्रमुख त्योहार हैं- होली ,दीपावली ,दशहरा ,रक्षाबंधन ,जन्माष्टमी,रामनवमी ,ईद,क्रिसमस गुरपुरब,महावीर जयंती आदि |
दीपावली यदि हलकी ठंडक के साथ आरम्भ होकर शीत
ऋतु के आगमन की सूचना देता है , तो रामनवमी
ग्रीष्मऋतु की सूचना देता है| मकर संक्रांति एवं लोहड़ी
का त्योहार शीत ऋतु की समाप्ति तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है| इस प्रकार हर त्योहार
किसी न किसी ऋतु के जुड़ा हुआ है|बच्चों के लिए मनाया जाने वाला त्योहार बाल-दिवस है जो हमारे स्वतंत्र देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा
नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों को समर्पित है| हमारे तीन राष्ट्रीय त्योहार हैं -१ स्वतंत्रता दिवस -यह १५
अगस्त को मनाया जाता है | सन् १९४७ में
हमें इसी दिन आजादी मिली थी| २-गणतंत्र दिवस -
सन् १९५० में हमें पूर्ण स्वाधीनता प्राप्त हुई थी | हमारा संविधान बना था | ३- गांधी जयंती -यह हमारे राष्ट्रपिता बापू को समर्पित है |इस प्रकार हमारा देश सचमुच त्योहारों का देश है
|
प्रश्न १- हमारे देश का क्या नाम है ?
प्रश्न २- हमारे देश में वर्षभर किसकी धूम रहती
है ?
प्रश्न ३- दीपावली का त्योहार हमें किस ऋतु के
आगमन की सूचना देता है ?
प्रश्न ४- गुरुपुरब किस धर्म के लोग मानते हैं ?
प्रश्न ५- हम स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं ?
प्रश्न ६ -नेहरू जी का जन्मदिन हम किस रूप में
मनाते है ?
प्रश्न ७ -हम गणतंत्र दिवस क्यों मानते
हैं ?
प्रश्न ८ -गद्यांश आए संयुक्ताक्षरों से कोई दो चुनकर लिखिए |
प्रश्न ९-गद्यांश से
चुनकर दो सर्वनाम शब्द लिखिए ?
प्रश्न
१० - गद्यांश का उचित शीर्षक बताइए ?
No comments:
Post a Comment