Monday, 27 June 2016


अपठित गद्यांश
बच्चों क्या आपने कभी ऐसा पक्षी देखा है जिसके सिर पर  मोर की ही तरह  मुकुट होता है जी हाँ मुकुट ! इसके पंख ही इसके   मुकुट की तरह होते हैं | यह पक्षी इस्रायल का राष्ट्रीय पक्षी है | इसका नाम भी थोड़ा अजीब सा है "हुदहुद "| यह तितली की तरह उड़ान भरता है| यह अपने पंखों को इकठ्ठा करे जोर से छोड़ता है | इसकी चोंच लम्बी और काफी मजबूत होती है| भोजन की तलाश में यह अपनी चोंच धरती में गड़ा देता है और शिकार मिलने पर धरती के अंदर ही  चोंच खोलकर शिकार को पकड़कर खा जाता है | यह कई प्रकार के वातावरण में रह सकता है | ठन्डे हो या गर्म क्षेत्र यह सभी जगह आसानी से रह सकता है | हुदहुद का एक नाम और है हुप्पी| यह नाम इसकी आवाज के कारण ही पड़ा है | इसका भोजन छोटे-छोटे कीट ,जमीन के अंदर रहने वाले केंचुआ ,कीट आदि हैं| यह खुले जंगलों में, शहर में पार्कों के आसपास देख जा सकता है| यह अपना घोंसला पेड़ों की खोल ,कोटर तथा पत्थरों की दरारों के बीच में बनाता है | इसके अंडे से जब तक चूजे नहीं निकलते मादा पक्षी घोंसले में रहकर अण्डों की रक्षा करती है | नर पक्षी उसके लिए खाना लाता है|  शिकारियों से बचने के लिए ये घोंसले  के  आसपास बदबू फैला लेते हैं |
प्रश्न- इस्रायल के राष्ट्रीय पक्षी का क्या नाम है ?
प्रश्न - इस पक्षी की उड़ान किसकी तरह होती है ?
प्रश्न -यह अपना घोंसला कहाँ -कहाँ बना सकता है ?
प्रश्न -इसका भोजन क्या है ?
प्रश्न -शिकारियों से बचने के लिए यह क्या उपाय करता है ?
                                                                  उत्तर पत्र 

 उत्तर- इस्रायल का राष्ट्रीय पक्षी "हुदहुद " है |
 उत्तर- इस पक्षी की उड़ान तितली की तरह होती है |
 उत्तर -यह अपना घोंसला पेड़ों की खोल ,कोटर तथा पत्थरों की दरारों के बीच में बनाता है |
 उत्तर -इसका भोजन छोटे-छोटे कीट ,जमीन के अंदर रहने वाले केंचुआ ,कीट आदि हैं|
 उत्तर -शिकारियों से बचने के लिए ये घोंसले  के  आसपास बदबू फैला लेते हैं |

No comments:

Post a Comment